Abhay Pratap Singh | March 15, 2024 | 07:07 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। एनटीए द्वारा संशोधित नियमों के अनुसार कंप्यूटर आधारित ड्रा योजना को समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब सही और गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर रैंक आवंटित करने का नियम लागू किया जाएगा।
नेशनल मेडिकल कमीशन ने पिछले साल ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन 2023 के अनुसार नए टाई-ब्रेकिंग नियम की घोषणा की थी। जिसके अनुसार, "टाई-ब्रेकिंग के लिए उम्मीदवारों की 'इंटर-से-मेरिट' तय करने के लिए जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिकी क्रम में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाता था। यदि टाई अभी भी बनी रहती है, तो कंप्यूटर या आईटी का उपयोग करके 'ड्रा' निकाला जाता था।"
NEET भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। जिस वजह से उम्मीदवारों के समान अंक प्राप्त करने की संभावनाएं अधिक रहती है। इस समस्या को हल करने के लिए एनटीए द्वारा टाई-ब्रेकिंग नियम का पालन किया जाता है। एनटीए द्वारा नीट यूजी टाई-ब्रेकिंग नियम के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इस वर्ष कम्प्यूटरीकृत ड्रा योजना हटा दी गई है। अब एनटीए नीचे दी गई पुरानी टाई-ब्रेकिंग नियम का उपयोग करेगा:
बता दें कि नीट यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च है। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। नीट यूजी एग्जाम 5 मई को भारत के 544 परीक्षा शहरों और विदेश में 14 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।