NEET UG 2024: नीट यूजी आवेदन फॉर्म में कल से कर सकेंगे करेक्शन, अंतिम तिथि 12 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | April 10, 2024 | 10:51 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नेशनल एलिजिबिलटी-कम-एंट्रेस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (NEET UG 2024) का आयोजन 5 मई को किया जाएगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 11 अप्रैल को नीट यूजी 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी जाएगी। नीट यूजी आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर अंतिम तिथि तक सुधार कर सकते हैं। कैंडिडेट को करेक्शन के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।
एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि कैंडिडेट नीट यूजी आवेदन फॉर्म में सुधार 12 अप्रैल तक करेक्शन कर सकेंगे। हालाँकि, आधार कार्ड से संबंधित करेक्शन के लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल तय की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी 2024 परीक्षा ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर के माध्यम से कराई जाएगी। नीट यूजी एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तीन घंटे बीस मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देश भर के 571 शहरों और देश के बाहर 14 परीक्षा शहरों में एग्जाम आयोजित की जाएगी।
Also read NEET UG 2024: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका, रात 10.50 बजे तक neet.ntaonline.in पर करें आवेदन
नेशनल एलिजिबिलटी-कम-एंट्रेस टेस्ट यूजी 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 10 अप्रैल निर्धारित की गई थी। वहीं, उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान के लिए रात 11:50 बजे तक का समय दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 8 मार्च तक 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन किया था।
नीट यूजी का आयोजन एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस और बीयूएमएस में प्रवेश के लिए किया जाता है। बता दें कि भारत में 645 मेडिकल, 318 डेंटल, 914 आयुष और 47 बीवीएससी और एएच कॉलेजों के स्नातक कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा आयोजित की जाती है।
NEET UG 2024 Correction Window: करेक्शन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानीसे नीट यूजी आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘नीट यूजी करेक्शन विंडो’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके कैंडिडेट लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदक नीट यूजी 2024 फॉर्म में आवश्यक सुधार करें।
- फॉर्म करेक्शन फीस का भुगतान करें और पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई