Santosh Kumar | April 10, 2024 | 08:38 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के लगभग 571 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज यानी 10 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जो पिछली समय सीमा के भीतर पंजीकरण करने में विफल रहे थे, वे आज रात 10.50 बजे तक neet.ntaonline.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी 11.50 बजे तक कर सकते हैं।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
जारी अधिसूचना के अनुसार, NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के लगभग 571 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से NEET UG 2024 आवेदन शुल्क को समझ सकते हैं-
श्रेणियाँ | आवेदन शुल्क |
|---|---|
सामान्य | 1700/- रु. |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल | 1600/- रु. |
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार | 1000/- रु. |
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मार्च 2024 तक 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने NEET UG 2024 के लिए आवेदन किया था, जो अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं हालांकि, रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ने से जाहिर तौर पर आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
पिछले साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए 20.87 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
Also readNEET MDS Result 2024: नीट एमडीएस रिजल्ट nbe.edu.in पर जारी, कट-ऑफ स्कोर जानें
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
एनटीए की ओर से साफ कहा गया है कि कोई भी अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा। किसी भी कठिनाई से बचने के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर भी संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।