NEET PG Result Date 2024: नीट पीजी परिणाम तिथि जल्द होगी जारी; स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | August 15, 2024 | 12:51 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) द्वारा जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2024 (NEET PG 2024) परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा की जाएगी। नीट पीजी रिजल्ट 2024 से पहले एनबीईएमएस ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2024 जारी करेगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 में दिए गए उत्तरों से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा नीट पीजी 2024 फाइनल आंसर की घोषित की जाएगी। नीट पीजी परीक्षा में कुल 2,28,540 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी 2024 का आयोजन 11 अगस्त को दो पालियों में किया गया था। नीट पीजी परीक्षा 2024 देश भर के 170 शहरों में बनाए गए 416 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। हालांकि, इससे पहले नीट पीजी का आयोजन 23 जून को किया जाना था, जिसे बाद में पेपर लीक को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।
Also read NEET SS 2024: इस साल नहीं होगा नीट सुपर स्पेशियलिटी का आयोजन, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
नीट पीजी 2024 परिणाम की घोषणा के साथ ही एनबीईएमएस कट-ऑफ पर्सेंटाइल भी जारी करेगा। नीट पीजी 2024 रिजल्ट में उत्तीर्ण उम्मीदवार MD, MS, PG मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। नीट पीजी 2024 से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET PG Result 2024: परिणाम कैसे डाउनलोड करें
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध नीट पीजी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन विंडो में कैंडिडेट अपना क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
- नीट पीजी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी और इसे डाउनलोड करें।
- अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
NEET PG cut-off of last year: नीट पीजी 2023 कट-ऑफ
अभ्यर्थी पिछले साल का NEET PG कट-ऑफ नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| कैटेगरी | न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड | कट-ऑफ (800 में से) |
|---|---|---|
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस | 50 पर्सेंटाइल | 291 |
| सामान्य-पीडब्ल्यूडी | 45 पर्सेंटाइल | 274 |
| एससी, एसटी, ओबीसी (पीडब्ल्यूडी - एससी, एसटी ओबीसी) | 40 पर्सेंटाइल | 257 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच