NEET PG Counselling 2026: राउंड-1 के लिए पीडबल्यूडी पोर्टल 1 अक्टूबर से होगा एक्टिव, सीट मैट्रिक्स अपडेट्स

Santosh Kumar | September 29, 2026 | 10:54 PM IST | 1 min read

उम्मीदवारों को सूचित किया है कि अपीलेट मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों का मेडिकल असेसमेंट करेगा।

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग शुरू होने के लिए एनएमसी और एनबीईएमएस से सीट मैट्रिक्स का इंतजार कर रहे हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 से जुड़ी जरूरी जानकारी जारी की है। पीडबल्यूडी (दिव्यांग) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए मेडिकल असेसमेंट की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पीडबल्यूडी पोर्टल 1 अक्टूबर से एक्टिवेट हो जाएगा। उम्मीदवार नीट पीजी काउंसलिंग 2026 शुरू होने के लिए एनएमसी और एनबीईएमएस से सीट मैट्रिक्स का इंतजार कर रहे हैं।

इस पोर्टल के लॉन्च होने के साथ, प्राइमरी मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 1 से 9 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक) खुला रहेगा। तय सेंटर्स पर जाने और जरूरी दस्तावेज जमा करने के बाद ही एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, एमसीसी ने जारी अधिसूचना के जरिए उम्मीदवारों को सूचित किया है कि अपीलेट मेडिकल असेसमेंट बोर्ड 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक उम्मीदवारों का मेडिकल असेसमेंट करेगा।

Also read Haryana NEET UG Counselling 2026: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

दोबारा असेसमेंट के लिए अपील करने की प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार पीजी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन देख सकेंगे। नीट पीजी 2026 का रिजल्ट एनबीईएमएस द्वारा 24 सितंबर को जारी कर दिया गया है।

सभी संबंधित उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि उनका मेडिकल असेसमेंट तय शेड्यूल के भीतर पूरा हो। उम्मीदवार आगे की अपडेट और घोषणाओं के लिए नियमित रूप से एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]