Trusted Source Image

Haryana NEET UG Counselling 2026: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

Santosh Kumar | September 28, 2026 | 12:03 PM IST | 2 mins read

कैंडिडेट्स उपलब्ध सीट मैट्रिक्स को ध्यान से देखें और अपनी मेरिट और कैटेगरी के आधार पर पसंद के क्रम में अपनी चॉइस सबमिट करें। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के वास्ते हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हरियाणा के तहत होने वाली इस प्रक्रिया में सरकारी, सरकारी-सहायता प्राप्त और प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों जैसे संस्थानों में उपलब्ध सीटें भी शामिल हैं। राउंड 3 के लिए पंजीकरण, चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर आज से शुरू होने जा रही है।

नए रजिस्ट्रेशन, पहले से भरी गई जानकारी में बदलाव, और चॉइस सबमिट करने और लॉक करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, यह विंडो 10 अक्टूबर को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।

Haryana NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग राउंड 3 संबंधी निर्देश

जिन कैंडिडेट्स को पहले या दूसरे राउंड में सीट नहीं मिली, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। जिन्हें सीट मिली थी लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया, या जो अपग्रेड चाहते हैं, वे भी इच्छा बताकर इसमें शामिल हो सकते हैं।

जरूरी बात यह है कि पिछले राउंड में सबमिट की गई पसंद (चॉइस) अब रद्द मानी जाएंगी। राउंड 3 के लिए, सभी योग्य कैंडिडेट्स के लिए अपने कॉलेज और कोर्स की पसंद को नए सिरे से चुनना और लॉक करना जरूरी है।

Also readMCC NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग राउंड 3 में एमबीबीएस, बीडीएस के लिए 183 नई सीटें जोड़ी गई

Haryana NEET UG Counselling 2026: प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट डेट

कैंडिडेट्स उपलब्ध सीट मैट्रिक्स को ध्यान से देखें और अपनी मेरिट और कैटेगरी के आधार पर पसंद के क्रम में अपनी चॉइस सबमिट करें। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी।

इसके बाद, सीट पाने वाले कैंडिडेट्स 12 से 14 अक्टूबर (रात 11 बजे तक) के बीच प्रोविजनल ट्यूशन फीस जमा कर सकेंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 15 और 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सुश्रुत ऑडिटोरियम, यूएचएस रोहतक में शुरू होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सफल होने के बाद, प्रोविजनल एडमिशन लेटर 15 से 17 अक्टूबर तक डाउनलोड किया जा सकता है। अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे तय की गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications