Santosh Kumar | September 24, 2026 | 11:23 AM IST | 1 min read
'क्लियर वैकेंसी' वे सीटें हैं जो राउंड 2 के बाद भी खाली रह गई थीं, जबकि 'वर्चुअल वैकेंसी' वे सीटें हैं जो अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवारों के पास हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। इस राउंड में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए कुल 183 नई सीटें जोड़ी गई हैं। ये सीटें नई मंजूरी या सीटों की संख्या बढ़ने की वजह से उपलब्ध हुई हैं और पिछले राउंड में शामिल नहीं थीं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर अपडेटेड सीट मैट्रिक्स देख सकते हैं।
राउंड 3 में उपलब्ध सीटों की कुल संख्या लगभग 17,239 बताई गई है। इसमें नई जोड़ी गई सीटों के साथ-साथ 'क्लियर वैकेंसी' (पूरी तरह खाली सीटें) और 'वर्चुअल वैकेंसी' (ऐसी सीटें जो अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवारों के पास हैं) भी शामिल हैं।
'क्लियर वैकेंसी' वे सीटें हैं जो राउंड 2 के बाद भी खाली रह गई थीं, जबकि 'वर्चुअल वैकेंसी' वे सीटें हैं जो अपग्रेड चाहने वाले उम्मीदवारों के पास हैं। इस प्रक्रिया में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स शामिल हैं।
एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर को शुरू हुआ और 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक चलेगा। फीस जमा करने की सुविधा उसी दिन शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
चॉइस फिलिंग 23 से 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग 27 सितंबर को शाम 7 बजे से 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे के बीच होगी। सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया 28 और 29 सितंबर को होगी।
राउंड 3 का रिजल्ट 30 सितंबर को घोषित होने की उम्मीद है। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 1 से 9 अक्टूबर के बीच संबंधित कॉलेज या इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा। इंस्टीट्यूट द्वारा जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन 10 अक्टूबर को किया जाएगा।
बोर्ड के अनुसार, यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध इंफॉर्मेशन ब्रोशर जारी होने के बाद देख सकेंगे।
Santosh Kumar