NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी राउंड-1 और राउंड-2 की सीट छोड़ने का मौका, एमसीसी ने जारी किया नोटिस
Saurabh Pandey | November 23, 2026 | 02:10 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी राउंड-1 और राउंड-2 काउंसलिंग के तहत आवंटित सीट छोड़ने का उम्मीदवारों के पास मौका है। इस संबंध में एमसीसी ने एक नोटिस जारी किया है।
नई दिल्ली :
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक नोटिस जारी किया है। विभिन्न कारणों से राउंड-1 या राउंड-2 में आवंटित अपनी सीट छोड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सीट रेजिग्नेशन की सुविधा दी गई है। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित हुई हैं, वे 23 नवंबर दोपहर 2 बजे से लेकर 25 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे तक अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं।
एमसीसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राउंड-1 के वे उम्मीदवार जिनका राउंड-2 में अपग्रेडेशन नहीं हुआ है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सिक्योरिटी डिपॉजिट की जब्त राशि के साथ सीट छोड़ सकते हैं। इसी तरह, राउंड-2 में पहली बार सीट पाने वाले या राउंड-2 में अपग्रेड होकर नई सीट जॉइन करने वाले जो उम्मीदवार अब अपनी सीट खाली करना चाहते हैं, वे भी सिक्योरिटी डिपॉजिट की जब्त राशि की शर्त के साथ तय समय में इस्तीफा दे सकते हैं।
NEET PG Counselling 2026: सीट छोड़ने की प्रक्रिया
एमसीसी ने सीट छोड़ने की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट किया है कि 'फ्रीज' विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों को इस्तीफा देने के लिए खुद आवंटित संस्थान में जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं, 'फ्लोट' विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना इस्तीफा सबमिट कर सकेंगे।
एमसीसी ने सभी उम्मीदवारों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि आवंटित कॉलेज द्वारा उनका रेजिग्नेशन लेटर एमसीसी के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जेनरेट किया गया हो। यदि ऑनलाइन पोर्टल से रेजिग्नेशन लेटर जेनरेट नहीं किया जाता है, तो उम्मीदवार का इस्तीफा अमान्य माना जाएगा।
NEET PG Counselling 2026: जरूरी दस्तावेजों की सूची
- नीट पीजी सीट आवंटन पत्र।
- नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026।
- नीट पीजी रिजल्ट/स्कोरकार्ड।
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र।
- एमबीबीएस की प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रोफेशनल परीक्षा की मार्कशीट।
- एमबीबीएस डिग्री प्रमाण पत्र या प्रोविजनल प्रमाण पत्र।
- इंटर्नशिप पूरी होने का प्रमाण पत्र।
- प्रोविजनल मेडिकल पंजीकरण प्रमाण पत्र।
- वैलिड फोटो आईडी (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र