NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 4 जनवरी को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
Santosh Kumar | December 26, 2024 | 05:59 PM IST | 1 min read
नीट पीजी राउंड 3 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एमडी, एमएस और अन्य पीजी मेडिकल कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के तीसरे दौर के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीट पीजी राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया कल यानी 27 दिसंबर से शुरू होगी।
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2025 है। राउंड 3 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
NEET PG 2024 Counselling: नीट पीजी राउंड 3 का शेड्यूल
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए, आवेदकों को नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट पीजी 2024 राउंड 3 का शेड्यूल देख सकते हैं-
| इवेंट | डेट |
|---|---|
|
सीट मैट्रिक्स का सत्यापन |
26 दिसंबर, 2024 |
|
ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान |
26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक |
|
विकल्प भरना और लॉक करना |
27 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक |
|
सीट आवंटन की प्रक्रिया |
2 से 3 जनवरी 2025 तक |
|
नीट पीजी काउंसलिंग परिणाम |
4 जनवरी, 2025 |
|
आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग |
6 से 13 जनवरी 2025 तक |
|
संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों का सत्यापन |
14 से 15 जनवरी 2025 |
NEET PG Counselling 2024: पात्रता मानदंड
पात्रता के अनुसार, केवल उन उम्मीदवारों को ही नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए नया आवेदन जमा करना होगा, जो पिछले काउंसलिंग राउंड में पंजीकृत नहीं थे या जिन्होंने राउंड 2 से इस्तीफा दे दिया था।
जिन उम्मीदवारों ने पहले या दूसरे राउंड में पंजीकरण कराया था, लेकिन उन्हें सीट आवंटित नहीं हुई, उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। एमसीसी 4 जनवरी को राउंड 3 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा।
अगली खबर
]CCPA ने यूपीएससी परीक्षा दावों को लेकर 3 कोचिंग संस्थानों पर लगाया लाखों का जुर्माना
यूपीएससी 2022 और 2023 के परिणामों को लेकर भ्रामक दावे करने पर वाजीराव एंड रेड्डी इंस्टीट्यूट और स्टडीआईक्यू आईएएस पर 7-7 लाख रुपये और एज आईएएस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी