NEET PG 2024: नीट पीजी रिजल्ट याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, जानें अगली हियरिंग डेट
Santosh Kumar | November 20, 2024 | 11:16 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद पर सुनवाई के बीच एमसीसी ने नीट पीजी 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर नीट पीजी 2024 रिजल्ट की पारदर्शिता से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टाल दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट पीजी 2024 रिजल्ट को लेकर दायर याचिकाओं पर अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एमवी विश्वनाथन की बेंच को नीट पीजी मामले की सुनवाई करनी थी, हालांकि, उसने सुनवाई अगले मंगलवार तक के लिए टाल दी।
सर्वोच्च न्यायालय ने 20 सितंबर को पहली बार इस मामले की सुनवाई की। न्यायालय ने बोर्ड द्वारा अंतिम समय में किए गए बदलावों पर संज्ञान लिया और कहा कि परीक्षा से कुछ दिन पहले नीट पीजी परीक्षा पैटर्न में बदलाव करना “बेहद असामान्य” कदम है।
NEET PG Supreme Court Hearing: पिछली सुनवाई में क्या हुआ?
एक सप्ताह बाद, केंद्र और एनबीई का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल की अनुपस्थिति के कारण अदालत को सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। अदालत ने मामले में सहायता के लिए उनकी उपस्थिति का अनुरोध किया था।
नीट पीजी से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 25 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन इसे भी टाल दिया गया। इसके बाद 12 नवंबर को नई याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट से मांग की गई कि सुनवाई पूरी होने तक नीट पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाई जाए।
Also read NEET PG 2024 Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी
NEET PG Counselling 2024: राउंड 1 सीट अलॉटमेंट घोषित
नीट पीजी 2024 रिजल्ट विवाद पर सुनवाई के बीच मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने कल यानी 19 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
जारी नोटिस के अनुसार, अगर परिणाम में कोई गलती हो, तो उसे 20 नवंबर दोपहर 12 बजे तक डीजीएचएस के एमसीसी को इस ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर सूचित किया जा सकता है। इसके बाद, फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा।
एमसीसी नीट पीजी 2024 शेड्यूल के अनुसार, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 21 से 27 नवंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उपस्थित उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन 28 और 29 नवंबर को निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा