NEET PG Exam Date 2024: नीट पीजी परीक्षा की नई तिथि जारी, 11 अगस्त को दो पालियों में होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | July 5, 2024 | 03:03 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर NEET PG एडमिट कार्ड 2024 जारी किया जाएगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट 2024 (NEET PG 2024) की नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। बोर्ड एमडी, एमएस व अन्य पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को दो पालियों में आयोजित करेगा।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में बैठने की पात्रता के लिए नीट पीजी 2024 कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 ही रहेगी। इससे पहले, नीट पीजी 2024 परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, ‘परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता’ बनाए रखने के लिए निर्धारित तिथि से एक दिन पहले पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।
एनबीई मेडिकल पीजी एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी करेगा। नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
संशोधित एग्जाम पैटर्न के अनुसार, NEET PG प्रश्न पत्र 2024 में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। एनबीई नीट पीजी 2024 परीक्षा 3 घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नीट पीजी परीक्षा देश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी 2024 हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट पीजी एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक सरकारी पहचान पत्र भी ले जाना होगा।
नीट पीजी 2024 का आयोजन देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाता है। नीटी पीजी 2024 परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनबीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]UCO Bank Recruitment 2024: यूको बैंक में अप्रेंटिस के 544 पदों पर आवेदन शुरू, शैक्षणिक मानदंड जानें
यूको बैंक भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच