NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड 8 अगस्त को nbe.edu.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | July 24, 2024 | 03:28 PM IST | 2 mins read

नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

NEET PG Syllabus

Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.

Download now
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर 2024 (NEET PG 2024) के लिए प्रवेश पत्र 8 अगस्त को जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

नीट पीजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इससे पहले, बोर्ड ने पंजीकृत उम्मीदवारों को नीट पीजी 2024 परीक्षा शहर विकल्प भरने के लिए 19 जुलाई से 22 जुलाई तक का समय दिया था।

उम्मीदवार नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। इस साल बोर्ड देश भर के 185 शहरों में नीट पीजी 2024 परीक्षा आयोजित करेगी। नीट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने में किसी भी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी एनबीई हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Also read NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा रद्द करने से किया इनकार; 40 से अधिक याचिकाओं पर हुई सुनवाई

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा NEET PG 2024 का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। इस साल परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। बता दें कि, इससे पहले नीट पीजी 2024 परीक्षा 23 जून को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाना था।

नीट पीजी मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एमडी/ एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। नीट पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। नीट पीजी परीक्षा 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

NEET PG ADMIT CARD 2024: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट पीजी हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध नीट पीजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • NEET PG सेक्शन के अंतर्गत ‘एडमिट कार्ड’ लिंक देखें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट पीजी हाल टिकट जांचे और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]