NEET MDS 2025 Registration: नीट एमडीएस रजिस्ट्रेशन विंडो कल natboard.edu.in पर होगी बंद, परीक्षा 19 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | March 9, 2025 | 05:55 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस 2025 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 14 से 17 मार्च तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से कल यानी 10 मार्च को नीट एमडीएस 2025 (NEET MDS 2025) के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। पात्र कैंडिडेट एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट एमडीएस 2025 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - एमडीएस 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, नीट एमडीएस 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 2500 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।
नीट एमडीएस 2025 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 14 मार्च से 17 मार्च, 2025 तक अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान वाले अपूर्ण/गलत फोटो में सुधार करने के लिए फाइनल एडमिट विंडो 27 मार्च से 31 मार्च तक खुली रहेगी।
नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी 2025 परीक्षा 19 अप्रैल को एक ही दिन और एक ही सत्र में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। नीट एमडीएस 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट के लिए NEET MDS एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, नीट एमडीएस पेपर में कुल 240 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (¼) का भी प्रावधान है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET MDS Registration 2025 Last Date: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके NEET MDS 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET MDS 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]AIBE 19 Results 2025: ऑल इंडिया बार परीक्षा 19 का रिजल्ट कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट, डायरेक्ट लिंक जानें
एआईबीई 19 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह मानदंड 40 प्रति
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल