नीट परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Abhay Pratap Singh | March 9, 2025 | 12:50 PM IST
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 9 मार्च से नीट यूजी 2025 आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट एनटीए नीट की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो 11 मार्च तक खुली रहेगी। समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। नीट सुधार विंडो बंद होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 26 अप्रैल को नीट सिटी इंटीमेशन स्लिप और 1 मई को नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 (NEET UG 2025) 4 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
उम्मीदवार निम्नलिखित फील्डों में नीट करेक्शन विंडो 2025 के माध्यम से आवश्यक बदलाव कर सकते हैं:
क्रम संख्या | एक्शन | फील्ड |
---|---|---|
1 | अभ्यर्थियों को इन दोनों में से किसी भी एक क्षेत्र को बदलने की अनुमति है | पिता का नाम और योग्यता/ व्यवसाय या माता का नाम और योग्यता/ व्यवसाय |
2 | अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सभी फील्ड बदलने या जोड़ने की अनुमति है |
|
3 | उम्मीदवारों को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर निम्नलिखित परिवर्तन करने की अनुमति है |
|