NEET MDS 2024: नीट एमडीएस राउंड 2 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग mcc.nic.in पर शुरू
Abhay Pratap Singh | July 23, 2024 | 03:47 PM IST | 2 mins read
नोटिस में कहा गया कि, केवल पूर्ण भुगतान वाले पंजीकृत नीट एमडीएस अभ्यर्थी ही विकल्प भरने और सीट आवंटन के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी 2024 (NEET MDS 2024) के लिए राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET MDS 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
इसके साथ ही नीट एमडीएस 2024 विकल्प भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के लिए वरीयताएं जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई रात 11:55 बजे तय की गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग तीन राउंड में आयोजित की जाएगी।
NEET MDS 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 28 जुलाई है। नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग के लिए शुल्क भुगतान और पंजीकरण विंडो दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी। नोटिस में कहा गया कि, केवल पूर्ण भुगतान वाले पंजीकृत अभ्यर्थी ही विकल्प भरने और सीट आवंटन के लिए पात्र होंगे।
नीट एमडीएस 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया 29 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपनी पसंद और योग्यता के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। NEET MDS 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया जाएगा।
NEET MDS 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 1 अगस्त से 7 अगस्त तक अपने निर्धारित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। काउंसलिंग में शामिल हुए उम्मीदवारों का सत्यापन 8 अगस्त से 9 अगस्त तक किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को कमेटी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीट एमडीएस काउंसलिंग 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास NEET MDS 2024 स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, कॉलेज मार्कशीट, डेंटल काउंसिल द्वारा प्राप्त प्रोविजनल सर्टिफिकेट और इंटर्नशिप प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट, वैध सरकारी पहचान प्रमाण और जाति प्रमाण पत्र व दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) हो।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’