Live

NEET UG 2025 Exam Live: नीट यूजी एग्जाम शुरू, ड्रेस कोड, गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज जानें

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

नीट यूजी परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक आंसर की जारी की जाएगी। (इमेज-करियर्स360)

Santosh Kumar | May 4, 2025 | 02:19 PM IST

NEET UG 2025 Exam Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से देशभर के 5,453 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा शाम 5 बजे तक चलेगी। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए 22.7 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश केवल 1:30 बजे तक ही मान्य था, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) देश भर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस साल, 22.7 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तरों पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड लगाया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता है।

NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी आंसर की परीक्षा के बाद

नीट यूजी परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रमुख कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक आंसर की जारी की जाएगी। नीट यूजी आंसर की 2025 उम्मीदवारों को उनके संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करेंगी।

एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 आंसर की मई के चौथे सप्ताह तक जारी की जा सकती है। इसके बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिलेगा। नीट यूजी फाइनल आंसर की जून के दूसरे सप्ताह में घोषित होने की संभावना है।

Also read NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें पिछले 3 सालों का कैटेगरी वाइज कटऑफ

NEET 2025 Question Paper: नीट यूजी परीक्षा पैटर्न में बदलाव

उम्मीदवार अनौपचारिक आंसर की और पेपर विश्लेषण के लिए संबंधित कोचिंग संस्थानों की वेबसाइट पर जा सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 में 5 बड़े बदलावों की घोषणा की। इसमें नीट परीक्षा पैटर्न 2025 में संशोधन भी शामिल है।

नीट यूजी परीक्षा में अब कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे जिन्हें 180 मिनट में हल करना होगा। वैकल्पिक प्रश्न और अतिरिक्त समय हटा दिया गया है। एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून, 2025 तक जारी कर सकती है।

नीट यूजी 2025 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सभी नीट यूजी केंद्रों पर 'मॉक ड्रिल' आयोजित की गई। शिक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, "परीक्षा के दिन जिला, राज्य और केंद्र स्तर पर त्रिस्तरीय निगरानी होगी।"

इस साल अधिकतर परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों में बनाए गए हैं। कोई भी उम्मीदवार नकल करते या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव अपडेट
नीट यूजी 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। नीट परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और शीर्ष सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए कट-ऑफ पर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।

May 4, 2025 | 02:19 PM IST

NEET UG 2025 Exam Live: नीट यूजी लेटेस्ट अपडेट

NTA आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक लगभग 22.7 लाख MBBS उम्मीदवारों के लिए NEET UG 2025 आयोजित कर रहा है।

May 4, 2025 | 02:04 PM IST

NEET UG 2025 Marking Scheme: नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम

नीट यूजी 2025 मार्किंग स्कीम की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तरों पर -1 अंक (नकारात्मक अंकन) का दंड लगाया जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया या काटा जाता है।

May 4, 2025 | 02:01 PM IST

NEET UG 2025 Exam Live Updates: नीट यूजी 2025 परीक्षा शुरू

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2025 परीक्षा आज दोपहर 2 बजे से देशभर के 5,453 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई है। परीक्षा शाम 5 बजे तक चलेगी। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए 22.7 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

May 4, 2025 | 01:46 PM IST

NEET UG 2025 Exam Pattern: संशोधित नीट यूजी 2025 परीक्षा पैटर्न

एनटीए ने नीट यूजी 2025 में पांच बड़े बदलावों की घोषणा की, जिसमें नीट परीक्षा पैटर्न 2025 में संशोधन भी शामिल है। नीट यूजी परीक्षा में अब कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे जिन्हें 180 मिनट में हल करना होगा। वैकल्पिक प्रश्न और अतिरिक्त समय हटा दिया गया है।

May 4, 2025 | 01:37 PM IST

NEET 2025 Qualifying Marks: प्राइवेट कॉलेज के लिए अपेक्षित अंक

जो छात्र निजी कॉलेज में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें अधिकतम अवसर पाने के लिए कम से कम 400+ अंक प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। नीट यूजी के लिए पात्र होने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल स्कोर करना होगा।


ये भी पढ़ें:- NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें पिछले 3 सालों का कैटेगरी वाइज कटऑफ

May 4, 2025 | 01:30 PM IST

NEET UG 2025 Reporting Time: नीट यूजी परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद

तय समयसीमा के अनुसार नीट यूजी परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। (इमेज-करियर्स360)

May 4, 2025 | 01:21 PM IST

NEET UG 2025 Admit Card NTA: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड लॉगिन विवरण

नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

May 4, 2025 | 01:14 PM IST

NEET 2025 Hall Ticket Download: नीट 2025 हॉल टिकट डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
  • वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।

May 4, 2025 | 01:02 PM IST

NEET UG Exam Timings: नीट यूजी रिपोर्टिंग टाइम

नीट यूजी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले खोल दिए गए और उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे के बाद नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

May 4, 2025 | 12:56 PM IST

NEET Paper Timing 2025: नीट परीक्षा समय का पूरा विवरण

  • छात्रों को दोपहर 1:15 बजे से परीक्षा हॉल में अपनी सीट लेनी होगी।
  • 1:30 बजे से 1:45 बजे तक निरीक्षक द्वारा निर्देश दिए जाएंगे और एडमिट कार्ड की जांच की जाएगी।
  • परीक्षा पुस्तिका 1:45 बजे छात्रों को दी जाएगी।
  • पुस्तिका में आवश्यक विवरण 1:50 बजे तक भरना होगा।
  • परीक्षा का प्रारंभ दोपहर 2:00 बजे होगा।
  • परीक्षा का समापन शाम 5:00 बजे होगा।

May 4, 2025 | 12:48 PM IST

NEET UG 2025 Exam Date: परीक्षा केंद्र में प्रवेश शुरू

नीट यूजी 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहें हैं। (इमेज-करियर्स360)

May 4, 2025 | 12:42 PM IST

How many attempts for NEET: नीट यूजी अटेम्प्ट लिमिट क्या है?

एनटीए के अनुसार, नीट परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार जितनी बार चाहें, नीट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

May 4, 2025 | 12:29 PM IST

NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट कब आएगा?

नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।

May 4, 2025 | 12:16 PM IST

NEET 2025 Things to carry: नीट 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले जाने होंगे। इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं-

  • नीट 2025 एडमिट कार्ड
  • एक पोस्टकार्ड आकार की फोटो
  • वैध आईडी प्रमाण जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट
  • फोटो जो आवेदन पत्र पर लगे फोटो से मेल खाता हो

May 4, 2025 | 12:05 PM IST

NEET Exam Reporting Time: नीट रिपोर्टिंग टाइम क्या है?

नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए किसी भी परिस्थिति में दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को 1.30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

May 4, 2025 | 11:51 AM IST

How to Check NEET Admit Card 2025: नीट एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए नीट यूजी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
  • वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।

May 4, 2025 | 11:40 AM IST

NEET UG 2025 Exam Guidelines: नीट यूजी एग्जाम गाइडलाइंस

उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश नीचे देख सकते हैं-

  • अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम पर दोपहर 1.30 बजे तक पहुंचना होगा।
  • नीट एडमिट कार्ड और एक फोटो के अलावा कुछ भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • उपस्थिति पत्रक पर अभ्यर्थियों की उंगलियों के निशान लिए जाएंगे।
  • परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले, उम्मीदवारों को विवरण भरने के लिए पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका पर दो बार हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाएगा।
  • बुकलेट की सील खोलने, पृष्ठों की संख्या जांचने के लिए लगभग 5 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • सुनिश्चित करें कि परीक्षण पुस्तिका में वही कोड अंकित है जो परीक्षण पुस्तिका में संलग्न उत्तर पुस्तिका में है।
  • ओएमआर उत्तर पुस्तिका के दोनों तरफ भरना होगा और परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले, ओएमआर शीट पर्यवेक्षक को जमा करें।

May 4, 2025 | 11:33 AM IST

How Many Seats Are There In NEET: नीट में कितनी सीटें हैं

एनएमसी और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) दोनों के नवीनतम नीट सीट आंकड़ों के अनुसार, 600 से अधिक मेडिकल और 318 डेंटल कॉलेजों में 1 लाख से अधिक एमबीबीएस, 27,868 बीडीएस, 52,720 आयुष और 603 बीवीएससी एंड एएच सीटें उपलब्ध हैं।

May 4, 2025 | 11:21 AM IST

NEET Exam 2025 Timings: परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे छात्र

नीट 2025 परीक्षा के लिए छात्रों का परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी।  (इमेज-करियर्स360)

May 4, 2025 | 11:09 AM IST

Things To Carry For NEET Exam 2025: नीट एग्जाम में क्या-क्या ले जाना है?

  • नीट एडमिट कार्ड और स्व-घोषणा फोटो चिपका हुआ।
  • पासपोर्ट आकार की तस्वीर आवेदन पत्र से मेल खाती हुई।
  • पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र और स्क्राइब से संबंधित दस्तावेज, यदि लागू हो।
  • पारदर्शी पानी की बोतल।


ये भी पढ़ें:- NEET UG 2025: नीट एग्जाम में क्या-क्या ले जाना है? जानें एडमिट कार्ड के अलावा परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज

May 4, 2025 | 10:55 AM IST

NEET 2025 Exam Date Latest News: परीक्षा केंद्र पर पहुंचें नीट अभ्यर्थी

नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी नीट परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए हैं। (इमेज-करियर्स360)

May 4, 2025 | 10:47 AM IST

NEET UG 2025 Paper Leak Claims: परीक्षा में संदिग्ध दावों की करें रिपोर्ट

नीट यूजी परीक्षा को लेकर संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग 4 मई शाम 5 बजे तक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर की जा सकेगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

May 4, 2025 | 10:27 AM IST

NEET 2025 Qualifying Marks: सरकारी कॉलेज के लिए अपेक्षित अंक

अगर कोई उम्मीदवार सरकारी एमबीबीएस सीट के लिए लक्ष्य रखकर चलता है, तो सामान्य श्रेणी के छात्र को कम से कम 650+ अंक प्राप्त करने चाहिए, और आरक्षित श्रेणियों के लिए कम से कम 600+ अंक चाहिए।


ये भी पढ़ें:- NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स एससी कैटेगरी के लिए क्या है? जानें अपेक्षित कटऑफ

May 4, 2025 | 10:00 AM IST

NEET UG Admit Card 2025: संदिग्ध दावों की करें रिपोर्ट

नीट यूजी से संबंधित झूठे दावों पर लगाम लगाने के लिए, एनटीए ने उम्मीदवारों के लिए संदिग्ध दावों की रिपोर्ट करने के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है। यह एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

May 4, 2025 | 09:44 AM IST

NEET Exam Timing 2025: नीट एग्जाम टाइमिंग क्या है?

नीट 2025 परीक्षा आज रविवार, 4 मई, 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भारत और विदेश के 566 शहरों में आयोजित की जाएगी।


ये भी पढ़ें:- NEET UG 2025: नीट यूजी परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? जानें पिछले 3 सालों का कैटेगरी वाइज कटऑफ

May 4, 2025 | 09:25 AM IST

NEET Exam Centres Near Me: नीट परीक्षा कितनी भाषाओं में ?

नीट यूजी 2025 प्रश्न पत्र 13 भाषाओं में उपलब्ध होगा, जो इस प्रकार हैं-

  • हिंदी
  • अंग्रेजी
  • तमिल
  • बंगाली
  • असमिया
  • ओडिया
  • कन्नड़
  • मलयालम
  • तेलुगु
  • उर्दू
  • पंजाबी
  • गुजराती
  • मराठी

May 4, 2025 | 09:06 AM IST

Admit Card for NEET UG 2025: नीट यूजी 2025 हॉल टिकट पोर्टल पर

नीट यूजी 2025 हॉल टिकट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।

May 4, 2025 | 08:46 AM IST

NEET UG 2025 Reporting Time: नीट यूजी 2025 रिपोर्टिंग टाइम

नीट यूजी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले खोला जाएगा और उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे के बाद नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


ये भी पढ़ें:- NEET UG 2025 Dress Code: नीट यूजी परीक्षा में क्या पहनकर जाएं? जानें मेल-फीमेल ड्रेस कोड

May 4, 2025 | 08:28 AM IST

NEET Ka Exam Kab Hoga: नीट यूजी 2025 एग्जाम डेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 4 मई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 आयोजित करेगी।

May 4, 2025 | 08:08 AM IST

NEET UG 2025 Paper Leak: साइबर जालसाजों से सावधान रहने की सलाह

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने नीट-यूजी परीक्षा से पहले फर्जी प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं देने का वादा कर अभ्यर्थियों और अभिभावकों को ठगने वाले साइबर ठगों की अफवाहों और फर्जी कॉल से सावधान रहने की सलाह दी है।


ये भी पढ़ें:- NEET UG 2025: राजस्थान पुलिस ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में साइबर ठगी के लिए जारी की एडवाइजरी

May 4, 2025 | 07:57 AM IST

NEET Exam Me Kya Kya Le Jana Hai: नीट 2025 के लिए दस्तावेज

उम्मीदवारों को परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले जाने होंगे। इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं-

  • नीट 2025 एडमिट कार्ड
  • एक पोस्टकार्ड आकार की फोटो
  • वैध आईडी प्रमाण जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट
  • फोटो जो आवेदन पत्र पर लगे फोटो से मेल खाता हो

May 4, 2025 | 07:40 AM IST

How to Check NEET Admit Card 2025: नीट एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एनटीए नीट यूजी हॉल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
  • वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
  • नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।

May 4, 2025 | 07:32 AM IST

NEET Dress Code For Female 2025: नीट ड्रेस कोड महिला उम्मीदवार के लिए

  • महिलाएं ब्रोच, फूल, बैज या जींस नहीं पहन सकतीं।
  • झुमके, नोज पिन, पेंडेंट, हार जैसी कोई भी सजावटी वस्तु पहनना प्रतिबंधित है।
  • महिलाएं हल्के रंग की डेनिम पैंट और आधी आस्तीन वाली टी-शर्ट पहन सकती हैं।
  • शर्ट के बटन मध्यम आकार के होने चाहिए, बहुत बड़े नहीं।
  • परीक्षा में कुर्ती, लेगिंग और पलाज़ो पहनने की अनुमति नहीं है।

May 4, 2025 | 07:27 AM IST

NEET Dress Code: नीट ड्रेस कोड पुरुष उम्मीदवार के लिए

  • पुरुष अभ्यर्थी सिर्फ आधी बांह की शर्ट या टी-शर्ट पहन सकते हैं।
  • केवल सादा पैंट पहनने की अनुमति है।
  • कपड़ों में ज़िप जेब, बड़े बटन, डिजाइन या कढ़ाई नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार हल्के और साधारण कपड़े पहनें, ताकि जांच में कोई परेशानी न हो।

May 4, 2025 | 07:26 AM IST

NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी 2025 हॉल टिकट लिंक

एनटीए ने परीक्षा के लिए नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। नीट यूजी 2025 हॉल टिकट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

May 4, 2025 | 07:25 AM IST

NEET UG 2025 Exam Live Updates: नीट यूजी 2025 एग्जाम आज

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 4 मई को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 आयोजित करेगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में होगी।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]