Trusted Source Image

NEET UG Answer Key 2025: नीट यूजी आंसर की पीडीएफ लिंक neet.nta.nic.in पर जल्द, चुनौती दर्ज कराने के चरण जानें

Abhay Pratap Singh | May 5, 2025 | 03:27 PM IST | 2 mins read

एनटीए नीट यूजी 2025 उत्तर कुंजी की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी परीक्षा 4 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी परीक्षा 4 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से मई महीने में ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 (NEET UG 2025) की आंसर की जारी कर दी जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी 2025 आंसर की पीडीएफ लिंक की जांच कर सकते हैं।

नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त नीट यूजी आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद नीट यूजी फाइनल आंसर की 2025 और नीट यूजी रिजल्ट 2025 की घोषणा की जाएगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा।

एनटीए नीट यूजी 2025 उत्तर कुंजी की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। नीट मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। नीट यूजी परीक्षा 4 मई को एक पाली में सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।

Also readNEET UG 2025 Result Date: एनटीए नीट यूजी रिजल्ट कब जारी होगा? पिछले वर्षों की परिणाम तिथियां जानें

NEET Answer Key 2025 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीट आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए निम्न चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • NEET 2025 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • NEET उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • नीट यूजी उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • NEET उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए नीट की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

NEET Answer Key 2025 PDF Download NTA: आपत्तियां कैसे उठाएं?

  • NEET UG 2025 वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • NEET उत्तर कुंजी 2025 आपत्ति विंडो लिंक पर क्लिक करें।
  • आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रश्नों का चयन करें।
  • सही उत्तर और सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो शुल्क का भुगतान करें।
  • नीट उत्तर कुंजी ऑब्जेक्शन पीडीएफ डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]