NFOBC 2024: एनएफओबीसी फेलोशिप वितरण की मांग, लोकसभा एमपी ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
Saurabh Pandey | December 12, 2024 | 12:29 PM IST | 1 min read
नेशनल फेलोशिप फॉर ओबीसी यानी एनएफओबीसी स्कॉलर्स लंबे समय से फेलोशिप वितरण की मांग कर रहे हैं। उनकी याचिका अभी भी लंबित है। लोकसभा सांसद ईटी मो. बशीर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता, डॉ. वीरेन्द्र को पत्र लिखा है।
नई दिल्ली : नेशनल फेलोशिप फॉर ओबीसी यानी एनएफओबीसी स्कॉलर्स लंबे समय से फेलोशिप वितरण की मांग कर रहे हैं। उनकी याचिका अभी भी लंबित है। लोकसभा सांसद ईटी मो. बशीर ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता, डॉ. वीरेन्द्र कुमार को पत्र लिखा है। लोकसभा सांसद ने अपने पत्र के जरिए कैबिनेट मंत्री से फेलोशिप वितरण कराने की तत्काल मांग की है।
नेशनल फेलोशिप फॉर ओबीसी के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को फेलोशिप दी जाती है। आवेदकों को सीनियर रिसर्च फेलो और जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में शोध कार्य पूरा करने का अवसर मिलेगा। फेलोशिप अधिकतम 5 वर्ष की होगी, जिसमें 2 वर्ष जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए और शेष 3 वर्ष सीनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए होगी।
इस दौरान उम्मीदवारों को आर्थिक लाभ दिया जाएगा। प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों का चयन यूजीसी-नेट और सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
NFOBC 2024: पात्रता मानदंड
- आवेदक को यूजीसी-नेट और सीएसआईआर-यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
- एम.फिल/पीएचडी डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना होना।
- केवल यह फेलोशिप पाने के लिए आवेदकों को ओबीसी श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
- एम.फिल/पीएचडी करने के लिए आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार या यूजीसी जैसे अन्य निकायों से कोई अन्य लाभ नहीं मिलना चाहिए।
Also read CBSE CTET Admit Card 2024: सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जारी, 14 दिसंबर को एग्जाम
NFOBC क्या है?
एम.फिल./पीएचडी डिग्री करने जा रहे छात्रों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा ओबीसी के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप की घोषणा की गई है। इस योजना के लिए केवल 1000 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 4% सीटें दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल