Santosh Kumar | December 12, 2024 | 10:48 AM IST | 2 mins read
सीटेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीटेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीटेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
सीटेट 2024 परीक्षा 136 शहरों में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण जैसे नाम, परीक्षा केंद्र और समय को ध्यान से देखें। अगर कोई गलती है तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें और उसे ठीक करवाएं।
सीबीएसई सीटेट दिसंबर 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीबीएसई सीटेट हॉल टिकट 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, समय, केंद्र का पता और शिफ्ट विवरण शामिल है। इसमें उम्मीदवार का फोटो, हस्ताक्षर और महत्वपूर्ण निर्देश भी शामिल हैं।
Also readCTET Admit Card 2024 (Out) Live: सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट, परीक्षा तिथि
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
सीटेट परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, और पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।
जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें सीटेट परीक्षा के दोनों पेपर देने होंगे। बता दें कि सीटेट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसका उद्देश्य केवीएस और एनवीएस जैसे केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षकों के लिए पात्रता सुनिश्चित करना है।