MP PPT Counselling 2025: एमपी पॉलिटेक्निक प्रवेश काउंसलिंग अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, जानें प्रोसेस, लास्ट डेट
Santosh Kumar | April 30, 2025 | 03:07 PM IST | 2 mins read
जो छात्र सत्र 2024-25 में 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिनका रिजल्ट अभी तक नहीं आया है, वे भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (डीटीई) ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट dte.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है।
एमपी पॉलिटेक्निक एडमिशन काउंसलिंग 2025 से जुड़ी जानकारी जैसे प्रवेश नियम, उम्मीदवारों के लिए निर्देश और सहायता केंद्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 जून 2025 रात 11.45 बजे तक है।
MP PPT Counselling 2025: पात्रता मानदंड
एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें। जो छात्र सत्र 2024-25 में 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिनका रिजल्ट अभी नहीं आया है, वे भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इन अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन तब तक प्रावधिक (प्रोविजनल) माना जाएगा। जब उनका परीक्षा परिणाम आएगा तो उन्हें एमपी पीपीटी काउंसलिंग 2025 पोर्टल पर अपनी परीक्षा से संबंधित जानकारी भरनी होगी।
MP PPT 2025 Registration: काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जल्द
उम्मीदवारों को कैंसिलेशन लिंक के जरिए प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन को रीसेट करना होगा, फिर दोबारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा और परीक्षा विवरण दर्ज करना होगा। दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को लॉक करना होगा।
साथ ही इसकी रसीद यानि पावती भी प्राप्त करनी होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रथम चरण की काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम तथा आगे के चरणों की काउंसलिंग से संबंधित जानकारी पोर्टल पर अलग से जारी की जाएगी।
MP PPT 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
एमपी पॉलिटेक्निक प्रवेश 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को नीचे दिए गए दस्तावेजों को तैयार रखना अनिवार्य है-
- कक्षा 10 का प्रवेश पत्र
- कक्षा 10 की मार्कशीट एवं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
- सीट आवंटन पत्र
- अधिवास प्रमाणपत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- फोटो (पासपोर्ट आकार)
यदि अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो वे हेल्पलाइन नंबर 0755-6720205, 2660441 पर संपर्क या dte.helpcenter@mp.gov.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या भेज सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल