MP 9th, 11th Time Table 2025: एमपी कक्षा 9वीं-11वीं परीक्षा टाइम टेबल जारी, फरवरी में एग्जाम, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | November 30, 2024 | 05:54 PM IST | 1 min read
एमपी कक्षा 9वीं की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और कक्षा 11वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से और कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाएं 22 फरवरी तक चलेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी कक्षा 9वीं-11वीं का परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस लेख में एग्जाम शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।
एमपी कक्षा 9वीं की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और कक्षा 11वीं की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा हॉल में पहुंचना होगा।
MP Board Exam Date 2025: संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश
विभाग ने संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों को मुख्य परीक्षाओं के बीच में प्रैक्टिकल कराने के निर्देश दिए हैं। इस तरह परीक्षाओं की अंतिम तिथि तक प्रैक्टिकल भी पूरे हो जाएंगे। ये परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 9वीं, 11वीं की परीक्षा के दौरान यदि कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश होता है तो भी परीक्षाएं निर्धारित समय पर ही होंगी। परीक्षा से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिकाएं तथा परीक्षा से 5 मिनट पहले पेपर दिया जाएगा।
Also read MP Board Time Table 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का शेड्यूल जारी, 25 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
MPBSE Class 9th Time Table 2025: एमपी कक्षा 9वीं का टाइम टेबल
एमपी कक्षा 9वीं समय सारणी छात्र नीचे दी गई छवि में परीक्षा तिथि और कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं-
MPBSE Class 11th Time Table 2025: एमपी कक्षा 11वीं का टाइम टेबल
एमपी कक्षा 11वीं समय सारणी छात्र नीचे दी गई छवि में परीक्षा तिथि और कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं-
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी