Saurabh Pandey | August 6, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
एमपीबीएसई द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम 2025 छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। एमपीबीएसई की तरफ से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 10वीं 12वीं की परीक्षाएं अगले साल 25 फरवरी से शुरू होंगी।
New: MP Board 10th Exam Time Table 2027 Out
Latest: Quarterly Exam Blueprint
Don't Miss: MP Board Class 10th QP's & Answer Key 2026
एमपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2024-25 पीडीएफ में परीक्षा की तारीखें और परीक्षा के दिन के निर्देश शामिल हैं। एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2025 के अनुसार, परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।
तारीख | विषय |
|---|---|
27 फऱवरी 2025 | हिंदी |
28 फरवरी 2025 | उर्दू |
1 मार्च 2025 | एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं एआई |
3 मार्च 2025 | अंग्रेजी |
5 मार्च 2025 | मराठी गुजराती पंजाबी सिंधी |
6 मार्च 2025 | संस्कत |
10 मार्च 2025 | गणित |
13 मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान |
19 मार्च 2025 | विज्ञान |
एमपी बोर्ड 12वीं डेट शीट 2025 ऑनलाइन जारी कर दी गई है। छात्र इसे बोर्ड की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 25 मार्च को गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी।
तारीख | विषय |
|---|---|
25 फरवरी 2025 | हिंदी |
28 फरवरी 2025 | अंग्रेजी |
1 मार्च 2025 | उर्दू, मराठी |
4 मार्च 2025 | फिजिक्स, इकॉनोमिक्स |
7 मार्च 2025 | भूगोल |
8 मार्च 2025 | बायोलॉजी |
10 मार्च 2025 | मनोविज्ञान |
12 मार्च 2025 | संस्कृत |
17 मार्च 2025 | केमेस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग्स |
20 मार्च 2025 | समाजशास्त्र |
22 मार्च 2025 | कृषि, होम साइंस |
24 मार्च 2025 | राजनीति शास्त्र |
25 मार्च 2025 | गणित |
एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड अगले साल जारी किए जाएंगे। पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार एडमिट कार्ड फरवरी 2025 में जारी होने की उम्मीद है। छात्रों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड और आईडी कार्ड लेकर जाना होगा।
परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जो लोग इसे हासिल करने में विफल रहते हैं, उन्हें अपना एक वर्ष खराब होने से बचाने के लिए रुक जाना नहीं या पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा।