Saurabh Pandey | August 20, 2025 | 06:33 PM IST | 1 min read
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 4 मई से 18 जून, 2025 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट लिंक अब पंजाब पुलिस पोर्टल पर सक्रिय है।
नई दिल्ली : पंजाब पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल punjabpolice.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर मेरिट लिस्ट में है, उन्हें आगामी शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही, उन्हें सत्यापन के लिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज भी तैयार रखना चाहिए।
क्रम संख्या | श्रेणी | पुरुष कट-ऑफ | महिला कट-ऑफ |
---|---|---|---|
1 | पिछड़ा वर्ग, पंजाब | 74.4386 | 68.31819 |
2 | आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), पंजाब | 61.61101 | 59.30137 |
3 | भूतपूर्व सैनिक (सामान्य), पंजाब | 61.52401 | 43.3674 |
4 | भूतपूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग, पंजाब | 60.69185 | - |
5 | भूतपूर्व सैनिक अनुसूचित जाति बाल्मीकि / मज़हबी सिख, पंजाब | 52.39483 | - |
6 | भूतपूर्व सैनिक अनुसूचित जाति रामदासिया एवं अन्य, पंजाब | 60.31145 | - |
7 | सामान्य / अनारक्षित / UR | 77.74488 | 74.03499 |
8 | अनुसूचित जाति बाल्मीकि / मज़हबी सिख, पंजाब | 67.75664 | 64.33805 |
9 | अनुसूचित जाति रामदासिया एवं अन्य, पंजाब | 73.69111 | 68.86896 |
10 | स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित | 40.02001 | 41.46631 |
11 | पुलिसकर्मियों के आश्रित | 40.10134 | 40.84364 |