MPBDC Recruitment 2024: एमपी बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में असिस्टेंट मैनेजर के 55 रिक्तियों पर आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 03:42 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश भवन विकास निगम में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीबीडीसी) में असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल/ इलेक्ट्रिकल) के 55 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एमपीबीडीसी भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों के लिए 30 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट एमपीबीडीसी असिस्टेंट मैनेजर पद पर भर्ती के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सभी वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट मैनेजर के कुल 55 रिक्तियों में से असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल) के 40 पद और असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 15 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 फरवरी 2023 से की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। आयु सीमा और पात्रता मानदंड संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग (GATE 2022/ 2023/ 2024) का वैलिड स्कोर कार्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए। वहीं, कैंडिडेट AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/ बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में किया हो।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची 5 जून को जारी की जाएगी। सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 25 जून 2024 को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। एमपीबीडीसी असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल - 10 के तहत 42,700 रुपये से लेकर 1,35,700 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।
MPBDC Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Recruitment टैब पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, ‘MPBDC Assistant Manager Recruitment 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]JEE Main 2024 April 8 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 8 एनालिसिस, गणित मध्यम और फिजिक्स-केमिस्ट्री रही आसान
जेईई मेन 2024 8 अप्रैल शिफ्ट-1 पेपर में गणित सेक्शन के कुछ प्रश्नों को लंबा और आसान बताया गया। वहीं, फिजिक्स और केमेस्ट्री सेक्शन में एनसीईआरटी के प्रश्न भी शामिल थे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच