Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 02:49 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 अप्रैल 8 शिफ्ट 1 पेपर के सभी सेक्शन में कुल 90 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा व गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2024 पाली-1 की परीक्षा 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की है। छात्रों के अनुसार, पेपर में गणित सेक्शन मध्यम स्तर व फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों आसान रही।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2024 अप्रैल 8 शिफ्ट 1 के पेपर में कुल 90 प्रश्न पूछे गए यानी प्रत्येक सेक्शन में कुल 30-30 प्रश्न थे। भाग-1 में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न व भाग-2 में कुल 10 प्रश्न शामिल थे, जिनमें से छात्रों को सिर्फ पांच प्रश्नों को हल करना था। परीक्षा का आयोजन सीबीटी (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में किया गया।
गणित, फिजिक्स और केमेस्ट्री सेक्शन में कुल 100-100 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। एनालिसिस में बताया गया कि जनवरी सत्र की तुलना में जेईई मेन अप्रैल सत्र के पेपर का स्तर आसान रहा।
फिटजी नोएडा सेंटर के प्रमुख रमेश बटलिश के अनुसार, गणित सेक्शन आसान से मोडरेट लेवल की थी। कैलकुलस और कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री के चैप्टर पर जोर देते हुए सभी अध्यायों से प्रश्न पूछे गए थे। संख्यात्मक अनुभाग में कैलकुलस और बीजगणित के अध्यायों से लंबी गणनाएँ थी। एनालिसिस में कुछ प्रश्नों को लंबा और आसान बताया गया।
जेईई मेन 2024 अप्रैल 8 शिफ्ट-1 पेपर में फिजिक्स सेक्शन काफी आसान रही। संख्यात्मक आधारित प्रश्न लंबे और आसान थे। एनसीईआरटी के 12वीं कक्षा के चैप्टर से कुछ तथ्य-आधारित प्रश्न भी पूछे गए थे। आधुनिक भौतिकी, कार्य शक्ति और ऊर्जा, ताप और थर्मोडायनामिक्स, परमाणु और नाभिक सहित अन्य भागों से प्रश्न थे।
जेईई मेन 8 अप्रैल पाली-1 पेपर में केमिस्ट्री सेक्शन आसान स्तर की रही। भौतिक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान की तुलना में कार्बनिक रसायन विज्ञान को अधिक महत्व दिया गया। रसायन विज्ञान सेक्शन में कुछ एनसीईआरटी-आधारित प्रश्न शामिल थे। प्रश्न पत्र में किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं पाई गई है।