Abhay Pratap Singh | January 27, 2026 | 10:47 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आवेदन पत्र भरने वाले कैंडिडेट के लिए सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 से 4 फरवरी तक खोली जाएगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन विंडो 30 जनवरी को बंद कर दी जाएगी। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों से सीयूईटी यूजी 2026 के लिए जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण करने की सलाह दी है।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन फीस 2026 जमा करने की आखिरी तिथि 31 जनवरी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 जनवरी, 2026 से cuet.nta.nic.in पर शुरू है। कक्षा 12वीं/ समकक्ष परीक्षा पास या 2026 में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सीयूईटी यूजी 2026 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें और आखिरी समय की हड़बड़ी से बचने के लिए अपने आवेदन समय पर जमा करें।” सीयूईटी यूजी 2026 करेक्शन विंडो 2 से 4 फरवरी तक खुली रहेगी।
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 3 विषयों के लिए 1000 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये; ओबीसी (NCL)/ ईडब्ल्यूएस को 3 विषयों के लिए 900 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 375 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग/थर्ड जेंडर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3 विषयों के लिए 800 रुपये और प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 350 रुपये है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी - 2026 का आयोजन 11 से 31 मई 2026 (संभावित) के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में देश भर के अलग-अलग शहरों में स्थित सेंटर्स और भारत के बाहर 15 शहरों में करेगी। प्रत्येक पाली की परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
किसी भी सवाल या जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क से 011 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके 30 जनवरी की रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं: