MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड रिजल्ट 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? पिछले वर्षों का पास परसेंटेंज जानें
Saurabh Pandey | May 2, 2025 | 12:11 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीखों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले वर्ष एमपीबीएसई ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 24 अप्रैल को घोषित किए थे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए हैं।
एमपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले नोटिफिकेशन जारी कर रिजल्ट की डेट एवं टाइम की घोषणा की जाएगी।
result mp board 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल पास प्रतिशत, लड़कों और लड़कियों का अलग-अलग उत्तीर्ण प्रतिशत, जिलेवार परिणाम, टॉपर्स की सूची और टॉपर्स को दिए जाने वाले पुरस्कारों की जानकारी साझा की जाएगी।
MP Board Result 2025 Date: संभावित रिजल्ट डेट
उम्मीद है कि बोर्ड 2 से 5 मई के बीच कभी भी एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड रिजल्ट एमपीबीएसई के मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जायेगा। इसके बाद नतीजों का डायरेक्ट लिंक mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी इन वेबसाइटों का उपयोग करके अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
MP Result 2025: पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
|
वर्ष
|
कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत
|
कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत
|
|---|---|---|
|
2024
|
58.10 प्रतिशत
|
64.48 प्रतिशत
|
|
2023
|
55.10 प्रतिशत
|
55.28 प्रतिशत
|
|
2022
|
59.54 प्रतिशत
|
72.72 प्रतिशत
|
|
2021
|
100 प्रतिशत
|
100 प्रतिशत
|
|
2020
|
68.81 प्रतिशत
|
68.81 प्रतिशत
|
MPBSE MP Board Result 2025 : न्यूनतम मार्क्स
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को हर विषय में और कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो कंपार्टमेंट परीक्षा देना होगी।
MP Board Result Date : फेल छात्रों के लिए योजना
यदि दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्र फेल माने जाएंगे। फेल स्टूडेंट्स को "रूक जाना नहीं" योजना के तहत पास होने का एक मौका मिलेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी