Saurabh Pandey | April 24, 2025 | 09:39 AM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम मई के पहले या दूसरे सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) जल्द ही एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड अपने आधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट जारी करेगा और छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद निम्नलिखित वेबसाइटों पर भी जारी किया जाएगा, जहां से उम्मीदवार इसे चेक कर सकेंगे।
वर्ष | कक्षा 10 परिणाम तिथि | कक्षा 12 परिणाम तिथि |
|---|---|---|
2024 | 24 अप्रैल, 2024 | 24 अप्रैल, 2024 |
2023 | 25 मई, 2023 | 25 मई, 2023 |
2022 | 29 अप्रैल, 2022 | 29 अप्रैल, 2022 |
2021 | 14 जुलाई, 2021 | 29 जुलाई, 2021 |
2020 | 4 जुलाई, 2020 | 27 जुलाई, 2020 |
वर्ष 2024 में एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 54.35 फीसदी दर्ज किया गया था। वहीं 12वीं में कुल पास प्रतिशत 64.49 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे।
Abhay Pratap Singh