महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 और महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 12th 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 10:51 AM IST
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जल्द ही SSC (कक्षा 10वीं) और HSC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं।
महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 10th 2025 और महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 12th 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 15 मई तक महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी, एचएससी रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है।
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, रोल नंबर, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल अंक, डिवीजन और परिणाम की स्थिति (पास/फेल) सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। महाराष्ट्र बोर्ड पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया परिणाम जारी होने के बाद शुरू करेगा।
आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं और “महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2025” या “महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें। स्क्रीन पर महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 का विवरण नीचे देख सकते हैं: