MHT CET 2024 Correction: एमएचटी सीईटी आवेदन करेक्शन 20 मार्च से cetcell.mahacet.org पर होगा शुरू
Saurabh Pandey | March 19, 2024 | 11:15 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगी।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (एमएचटी सीईटी 2024) की तरफ से अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया गया है। एमएचटी सीईटी 2024 आवेदन सुधार विंडो कल यानी 20 मार्च को खुलेगी। पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने अपना आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा किया है, वे इसमें सुधार कर सकेंगे। आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org के माध्यम से की जाएगी। एमएचटी सीईटी फॉर्म 2024 में करेक्शन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च है।
एमएचटी सीईटी 2024 महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। एमएचटी सीईटी परीक्षा इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि जैसी शाखाओं में विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
MHT CET Application Form 2024 आवेदन सुधार
एमएचटी सीईटी 2024 आवेदन पत्र में अभ्यर्थी निम्नलिखित बदलाव कर सकेंगे।
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म की तारीख
- फोटो
- लिंग
- ग्रुप बदलना
- ग्रुप समावेशन (अतिरिक्त विलंब शुल्क सहित)
MHT CET Registration Details परीक्षा कार्यक्रम
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए परीक्षा पीसीबी और पीसीएम स्ट्रीम के लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2024 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो चरणों में 03 घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगी।
Also read AILET BA LLB Merit List: एनएलयू दिल्ली ने AILET 2024 बीए एलएलबी की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की
MHT CET Registration Details रिजल्ट के बाद काउंसलिंग
महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की तरफ से एमएचटी सीईटी 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद जून में काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। काउंसलिंग तीन राउंड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। एमएचटी सीईटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद, सीईटी सेल एक मेरिट सूची जारी करेगा। सीटों का आवंटन एमएचटी सीईटी मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। सीईटी सेल जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग काउंसलिंग आयोजित करेगा।
MHT CET 2024 क्या है?
एमएचटी सीईटी (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) महाराष्ट्र सरकार के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा आमतौर पर हर साल मई के महीने में आयोजित की जाती है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी में शुरू होती है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है और इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/जीवविज्ञान से बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं।
अगली खबर
]MHT CET 2024: एमएचटी सीईटी पंजीकरण तिथि 8 मार्च तक बढ़ी, cetcell.mahacet.org से करें आवेदन
जो उम्मीदवार पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’