Santosh Kumar | March 2, 2024 | 07:50 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगी।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Now
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमएचटी सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि को 8 मार्च तक आगे बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Latest: MHT CET 2026 PCB Result Download Link
MHT CET 2026: Session 2 Answer Key | College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : MIT World Peace | Amity Mumbai | ITM Skills
परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कि बात करें तो महाराष्ट्र राज्य, महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस) और जम्मू-कश्मीर प्रवासी उम्मीदवारों के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। जबकि महाराष्ट्र राज्य से संबंधित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों जैसे एससी, एसटी, वीजे/डीटीएनटी (ए), एनटी (बी), एनटी (सी), एनटी (डी), ओबीसी, एसबीसी, ईडब्ल्यूएसपर्सन के लिए केवल आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MHT CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं-
Also readMAH Nursing CET 2024: एमएएच नर्सिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन डेट 15 मार्च तक बढ़ी
एमएचटी सीईटी 2024 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के माध्यम से दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत फार्मेसी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 16 से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंजीनियरिंग परीक्षा 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगी।
परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा प्राधिकारी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में सुबह की पाली के लिए सुबह 8:45 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:45 बजे तक परीक्षा कक्षा में उपस्थित होना होगा।