Medical College Ragging Case: चिकित्सा महाविद्यालय में लड़की ने साथी छात्रा से नमाज अदा करवाई, 2 कर्मी निलंबित
Press Trust of India | January 7, 2026 | 07:26 AM IST | 1 min read
इस मामले में कार्रवाई करते हुए संस्थान ने छात्रावास वार्डन और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में पालघर जिले के वाडा तालुका में एक निजी चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रावास में रैगिंग का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। जिसमें एक अज्ञात लड़की ने कथित तौर पर एक सहपाठी छात्रा को जबरन नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए संस्थान ने छात्रावास वार्डन और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह घटना कथित रूप से रविवार रात पोशेरी स्थित महाविद्यालय में हुई जिससे तनाव फैल गया। दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद वहां पुलिस बल तैनात किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार रात इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना रैगिंग से जुड़ी हो सकती है।
नासिक की रहने वाली प्रथम वर्ष की एक फिजियोथेरेपी छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि छात्रावास की पांचवीं मंजिल पर एक नकाबपोश लड़की ने उसे रोका तथा मना करने के बावजूद उससे नमाज अदा करवाई। इससे वह बहुत डर गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़िता ने अगली सुबह अपने परिवार को सूचना दी, जिन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन से कोई जवाब न मिलने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से संपर्क किया।” पालघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यतीश देशमुख ने स्थिति का जायजा लेने के लिए शिक्षण संस्थान के परिसर का दौरा किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘हमने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र रैगिंग निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान करने के लिए हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य विद्यार्थियों के बयान दर्ज कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास वार्डन एवं एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच