MCC NEET UG Counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण mcc.nic.in पर आज से होगा शुरू, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | August 14, 2024 | 09:41 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर 23 अगस्त को की जाएगी। उम्मीदवारों का सत्यापन 30 से 31 अगस्त तक होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 14 अगस्त से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नीट यूपी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 20 अगस्त तय की गई है। उम्मीदवारों के लिए NEET UG 2024 चॉइस फिलिंग विंडो 16 अगस्त से 20 अगस्त तक खुली रहेगी। नीट यूजी 2024 काउंसलिंग का आयोजन 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) सीटों के लिए किया जाता है।
नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, NEET UG 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया का आयोजन 21 अगस्त से 22 अगस्त तक किया जाएगा। NEET UG 2024 सीट आवंटन परिणाम 23 अगस्त को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 24 अगस्त से 29 अगस्त तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों का सत्यापन 30 से 31 अगस्त तक किया जाएगा।
NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड, नीट 2024 स्कोरकार्ड, कक्षा 10 व 12 का सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट और पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, 8 पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, जाति और दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) हो।
NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में शुल्क विवरण की जांच कर सकते हैं:
| संस्थान का प्रकार | कैटेगरी | काउंसलिंग शुल्क (नॉन रिफंडेबल) |
सिक्योरिटी शुल्क (रिफंडेबल)
|
|---|---|---|---|
| 15% AIQ, सेंट्रल यूनिवर्सिटी | सामान्य | 1000 | 10,000 |
| एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी | 500 | 5,000 | |
| डीम्ड यूनिवर्सिटी | सभी श्रेणी के लिए | 5000 | 200,000 |
NEET UG Counselling Registration 2024: पंजीकरण कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण कर सकते हैं:
- एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर यूजी ग्राफिक्स टैग पर क्लिक करें।
- नीट यूजी 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच