MCC NEET UG Counselling 2026: नीट राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट जारी, विसंगति होने पर कल तक करें रिपोर्ट
Santosh Kumar | August 20, 2026 | 09:44 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके या प्रोविजनल रिजल्ट डाउनलोड करके अपनी अलॉट की गई सीटों की जानकारी देख सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट राउंड 1 प्रोविजनल सीट आवंटन रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है। पहले के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, रिजल्ट 21 अगस्त को घोषित किया जाना था, लेकिन एमसीसी ने इसे एक दिन पहले ही प्रोविजनल तौर पर जारी कर दिया।
उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करके या प्रोविजनल रिजल्ट डाउनलोड करके अपनी अलॉट की गई सीटों की जानकारी देख सकते हैं। एमसीसी के अनुसार, राउंड 1 में कुल 29,945 एमबीबीएस और बीडीएस सीटें अलॉट की गई हैं।
NEET Seat Allotment Result 2026: विसंगति होने पर करें रिपोर्ट
यह प्रोविजनल रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार प्रोविजनल रिजल्ट के आधार पर अलॉट की गई सीट पर किसी अधिकार का दावा नहीं कर सकते और न ही इसे कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं।
अलॉट किए गए कॉलेज/इंस्टिट्यूट में रिपोर्टिंग फाइनल रिजल्ट आने के बाद ही की जानी चाहिए। अगर किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल रिजल्ट में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो उन्हें कल दोपहर 3:59 बजे तक एमसीसी को बताना होगा।
MCC NEET UG Counselling 2026: रिपोर्टिंग 22 से 31 अगस्त के बीच
उम्मीदवारों को पोर्टल पर "कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम" के जरिए शिकायत दर्ज करनी होगी। राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को फाइनल रिजल्ट के बाद तय समय के अंदर अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा।
मौजूदा संशोधित शेड्यूल के अनुसार, रिपोर्टिंग 22 से 31 अगस्त के बीच होनी है। इंस्टिट्यूट 1 सितंबर को शामिल होने वाले उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन करेंगे। प्रोविजनल रिजल्ट के तुरंत बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच