MBBS Student Death: निजी मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत, पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई एफआईआर
Press Trust of India | October 7, 2024 | 03:59 PM IST | 2 mins read
एमबीबीएस छात्र के पिता को संदेह है कि उनके बेटे कुशाग्र प्रताप सिंह (24) की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक निजी मेडिकल कॉलेज में 5 अक्टूबर को मृत मिले एमबीबीएस छात्र के पिता ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस 7 छात्रों और मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर से थाने में पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक छात्र के पिता अजय प्रताप सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि उनका बेटा वरुण अर्जुन निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। जब उन्हें सूचना मिली और वह कॉलेज पहुंचे, तो उन्हें वहां की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
सिंह ने आशंका जताई कि उनके बेटे कुशाग्र प्रताप सिंह (24) की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि उनके बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने सहयोग नहीं किया।
Also read UP News: एमबीबीएस छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में यूपी के निजी मेडिकल कॉलेज परिसर से हुआ बरामद
MBBS Student Death: पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे ने कुछ साथी छात्रों को पैसे उधार दिए थे। फिलहाल 7 छात्रों और सुपरवाइजर से पूछताछ की जा रही है। कॉलेज प्रिंसिपल ने भी घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल कर्नल (सेवानिवृत्त) रवींद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, "बाद में पुलिस अधिकारियों ने हमें और कॉलेज के अधिकारियों को मौके से हटा दिया।"
शुक्ला ने बताया कि पुलिस कॉलेज के सात छात्रों और एक सुपरवाइजर को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन की मृतक के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है और वे चाहते हैं कि सच सामने आए, जिसके लिए वे पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार