Saurabh Pandey | March 3, 2026 | 09:37 AM IST | 1 min read
आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और ग्रेड III पदों के लिए 6,238 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट, परीक्षा स्थल और परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है। 6, 9 और 10 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची पहले ही उपलब्ध है।
आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा ऑनलाइन (सीबीटी ) मोड में 6, 9, 10 और 13 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन तीन शिफ्टों में होगी।
शिफ्ट (पाली) | रिपोर्टिंग का समय | गेट बंद होने का समय | परीक्षा शुरू होने का समय |
शिफ्ट 1 | सुबह 7:30 बजे | सुबह 8:30 बजे | सुबह 9 बजे |
शिफ्ट 2 | 11:15 बजे | 12:15 बजे | 12:45 बजे |
शिफ्ट 3 | दोपहर 3 बजे | शाम 4 बजे | शाम 4:30 बजे |