Trusted Source Image

CBSE Group A,B,C Result 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी टियर 1 भर्ती रिजल्ट cbse.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | March 3, 2026 | 07:48 AM IST | 1 min read

सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करते समय जेनरेट किए गए क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करके अपना टियर 1 का परिणाम देख सकते हैं।

इस रिजल्ट सूचना में केवल रोल नंबर और नाम शामिल होने से उम्मीदवार को पद पर नियुक्ति का कोई अधिकार प्राप्त नहीं होता है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस रिजल्ट सूचना में केवल रोल नंबर और नाम शामिल होने से उम्मीदवार को पद पर नियुक्ति का कोई अधिकार प्राप्त नहीं होता है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विभिन्न पदों के लिए सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। टियर 1 डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा परीक्षा (DRQ2026) में लिखित परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbseit.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी टियर I परीक्षा में चयनित उम्मीदवार अगले चरण यानी टियर II परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी श्रेणियों में 124 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। अधिसूचित पदों में सहायक सचिव, सहायक निदेशक, लेखा अधिकारी, अधीक्षक, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार और कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। सभी नियुक्तियां सीधी भर्ती के आधार पर की जाएंगी।

CBSE Group A,B,C Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

पद का नाम
अनारक्षित (UR)
ईडब्ल्यूएस (EWS)
ओबीसी (OBC)
एससी (SC)
एसटी (ST)
PwBD
असिस्टेंट सेक्रेटरी
236
221
224
214
-
166
असिस्टेंट प्रोफेसर और AD (एकेडमिक्स)
214
200
206
195
183
-
असिस्टेंट प्रोफेसर और AD (ट्रेनिंग)
212
-
204
199
-
164
असिस्टेंट प्रोफेसर और AD (स्किल एजुकेशन)
212
-
205
199
-
-
अकाउंट्स ऑफिसर
210
-
-
-
-
-
सुपरिटेंडेंट
241
233
231
224
207
192
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर
161
-
156
138
122
97
जूनियर अकाउंटेंट
228
211
212
212
192
127
जूनियर असिस्टेंट
250
236
238
240
220
150

Also read CG PET 2026 Registration: छत्तीसगढ़ प्री इंजीनियरिंग टेस्ट के लिए आवेदन आज से शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें

CBSE Group A,B,C Result 2026: चयन प्रक्रिया

सीबीएसई ग्रुप ए, बी और सी भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, उसके बाद स्किल टेस्ट (जहां लागू हो), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार भर्ती दिशानिर्देशों के अनुसार अगले चरणों में आगे बढ़ेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications