Trusted Source Image

UP DElEd Result 2024: यूपी डीएलएड रिजल्ट updeledinfo.in पर जारी, 2024 के प्रथम सेमेस्टर में 47% छात्र हुए पास

Abhay Pratap Singh | February 26, 2026 | 11:45 AM IST | 1 min read

यूपी डीएलएड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

यूपी डीएलएड सेमेस्टर रिजल्ट जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी डीएलएड सेमेस्टर रिजल्ट जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) का परिणाम शैक्षणिक सत्र 2017 से 2024 बैच के लिए अलग-अलग सेमेस्टरों की परीक्षाओं के लिए जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट updeledinfo.in के माध्यम से यूपी डीएलएड परीक्षा का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी डीएलएड 2024 प्रथम सेमेस्टर; 2022 प्रथम, द्वितीय, तृतीय सेमेस्टर; 2019 तृतीय सेमेस्टर और डीएलएट 2017 सेमेस्टर बैच की परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम जांच सकते हैं। यूपी डीएलएड रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, “वर्ष 2024 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। परीक्षा में शामिल 1,81,051 अभ्यर्थियों में से 1,01,279 को अनुत्तीर्ण तथा 78,125 को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 309 छात्रों को परीक्षा परिणाम रोक दिया गया है।”

Also readNCERT Books: सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 के न्यायपालिका में भ्रष्टाचार संबंधी अध्याय का संज्ञान लिया

डीएलएड 2023 के प्रथम सेमेस्टर में सफल छात्रों का प्रतिशत 62% दर्ज किया गया, जबकि तथा तृतीय सेमेस्टर में 77 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) सचिव अनिल भूषण ने बताया कि, 2018, 202 एवं 2023 की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम btcexam.in पर उपलब्ध है।

पीएनपी सचिव के अनुसार, ये सेमेस्टर परीक्षाएं अक्टूबर व नवंबर, 2025 में कराई गई थी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अनियमित अनुक्रमांक के क्रम में बैठाया गया, जिसके कारण एक ही केंद्र के अभ्यर्थी अलग-अलग कक्षाओं में बैठे थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UP DElEd Result 2017-24 Out: डाउनलोड चरण जानें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र अपना परिणाम जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट updeledinfo.in पर जाएं।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और रिजल्ट जांचें।
  • यूपी डीएलएड परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications