Maharashtra HSC 2024 Result: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट कल mahresult.nic.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | May 20, 2024 | 03:41 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2024 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी एमएच एचएससी रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) की तरफ से महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी या कक्षा 12वीं का रिजल्ट कल यानी 21 मई को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in या mahahsc.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट कल यानी 21 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा। महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और मां का पहला नाम जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्र एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी एमएच एचएससी परिणाम 2024 की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2024 21 फरवरी से 19 मार्च के बीच ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा के लिए कुल 15,13,909 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 8,21,450 लड़के और 6,92,424 लड़कियां हैं। साइंस स्ट्रीम में छात्रों की संख्या सबसे अधिक है, यहां 7,60,046 छात्र हैं, इसके बाद आर्ट्स स्ट्रीम में 3,81,982 छात्र हैं और कॉमर्स स्ट्रीम में 3,29,905 छात्र हैं।
Maharashtra HSC, SSC Result 2024: परिणाम वेबसाइट
महाराष्ट्र एचएससी, एसएससी परिणाम 2024 बोर्ड द्वारा इन वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा-
- mahresult.nic.in
- mahahsscboard.in
- digilocker.gov.in
- results.gov.in
- indiaresults.com
- hscresult.mkcl.org
12th HSC Result 2024: रिजल्ट देखने का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इनपुट फील्ड में छात्र का रोल नंबर, माता का नाम दर्ज करें।
- इसे सबमिट करने के लिए 'रिजल्ट देखें' बटन पर क्लिक करें।
- महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
- महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024 का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लें।
अगली खबर
]RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.88% छात्र पास
आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में योग्यता स्थिति, कक्षा और बोर्ड का नाम, जन्म तिथि, कुल प्राप्त अंक, रोल नंबर, विषय कोड, विषयवार प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा