Santosh Kumar | May 20, 2024 | 03:02 PM IST | 2 mins read
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (आरबीएसई) ने राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान इंटर रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। आरबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या या रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में तीनों संकायों में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ा है। विज्ञान संकाय में जहां लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08% रहा है, वहीं लड़कियां 98.90% से आगे हैं। कॉमर्स में लड़कों ने 98.66% और लड़कियों ने 99.51% अंक हासिल किए हैं। आर्ट्स में जहां लड़कों का पास प्रतिशत 95.80% है, वहीं लड़कियां 97.86% से बाजी मारी है।
राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। बता दें कि राजस्थान बोर्ड की ओर से टॉपर लिस्ट 2024 जारी नहीं की जाएगी। आरबीएसई 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर भी देख सकते हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं की टॉपर सूची जारी नहीं करता है। दरअसल, बोर्ड का मानना है कि रिजल्ट जारी होने के बाद स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इसमें छात्रों की संख्या बढ़ने या घटने की संभावना है। ऐसे में पहले जारी किया गया रिजल्ट मान्य नहीं है। संभव है कि कॉपी की दोबारा जांच में किसी दूसरे छात्र का नाम मेरिट लिस्ट में आ जाए। ऐसे में राजस्थान बोर्ड टॉपर लिस्ट जारी न करना ही बेहतर है।
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आरबीएसई इंटर रिजल्ट 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-