Abhay Pratap Singh | May 20, 2024 | 12:32 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से आज यानी 20 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2024 जारी कर दिया गया है। आरबीएसई बोर्ड एग्जाम में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 96.88 % छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें से, आरबीएसई 12वीं बोर्ड साइंस स्ट्रीम में 97.73% व कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, राजस्थान बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 ऑर्ट्स स्ट्रीम में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.88% दर्ज किया गया है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर की आवश्यकता होगी। आरबीएसई बोर्ड 12th एग्जाम 2024 का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक किया गया था।
आरबीएसई कक्षा 12वीं स्कोरकार्ड 2024 में स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) सहित अन्य विवरण शामिल हैं। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित छात्र कुछ समय बाद संबंधित स्कूल से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
Also readRBSE 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट आज 12.15 बजे, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
इस साल, राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने के लिए 9 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6 लाख से अधिक छात्र आर्ट्स स्ट्रीम और 2.3 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम के थे। इसके अलावा, आरबीएसई बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम 2024 के लिए 2.7 लाख छात्र पंजीकृत थे।
आरबीएसई इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का छात्र पालन कर सकते हैं:
नीचे दी गई सारणी में छात्र आरबीएसई 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 देख सकते हैं:
| अंक | ग्रेड | ग्रेड प्वाइंट |
|---|---|---|
91-100 | A1 | 10 |
81-90 | A2 | 9 |
71-80 | B1 | 8 |
61-70 | B2 | 7 |
51-60 | C1 | 6 |
41-50 | C2 | 5 |
33-40 | D | 4 |
21-32 | E1 | C |
00-20 | E2 | C |