MAH CET LLB 2025: एमएएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी मॉक टेस्ट लिंक cetcell.mahacet.org पर सक्रिय, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 30, 2025 | 05:21 PM IST | 2 mins read
MAH CET 3-वर्षीय LLB 2025 मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को समझने और तैयारी में उनकी मदद करने के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 3-वर्षीय एलएलबी 2025 (MAH CET 3-Year LLB 2025) के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। स्नातक लॉ प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 मॉक टेस्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, नीट परीक्षा के टकराव से बचने के लिए एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 परीक्षा अब 2 व 3 मई को आयोजित की जाएगी। एलएलबी 3-वर्षीय प्रवेश परीक्षा 2025 शुरू में 20 और 21 मार्च के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे 3 और 4 मई को पुनर्निर्धारित किया गया था।
MAH CET 3-वर्षीय LLB 2025 मॉक टेस्ट उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को समझने और तैयारी में मदद उनकी करने के लिए CET सेल द्वारा आयोजित किया जाता है। कैंडिडेट को एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 मॉक टेस्ट में शामिल होने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, MAH-LLB 3 वर्षीय CET 2025 परीक्षा में अंग्रेजी और मराठी भाषा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। एमएएटी सीईटी एलएलबी परीक्षा की अवधि 3 घंटे है। यह परीक्षा तीन वर्षीय स्नातक लॉ डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से MAH CET 3-वर्षीय LLB एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। एमएएच सीईटी एलएलबी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए।
MAH CET 3-Year LLB 2025 Mock Test Link: मॉक टेस्ट कैसे दें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके महाराष्ट्र सीईटी एलएलबी मॉक टेस्ट में शामिल हो सकते हैं:
- टेस्ट सेल महाराष्ट्र की वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘Mock Test link - LLB 3 Yrs’ लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- मॉक टेस्ट में शामिल हों और परीक्षा पैटर्न व अपनी तैयारी को जांचें।
अगली खबर
]Bihar DCECE Application Form 2025: बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम समूह (PE) के लिए परीक्षा 31 मई को तथा पारा मेडिकल - माध्यमिक स्तरीय (PMM) व पारा मेडिकल - इंटरमीडिएट स्तरीय (PM) की परीक्षा 1 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल