MP SET 2025 Exam Postponed: एमपी राज्य पात्रता परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित, नई डेट्स का इंतजार
Saurabh Pandey | December 17, 2025 | 07:51 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एमपीएसईटी) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका उद्देश्य मध्य प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का निर्धारण करना है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) 2025 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एमपी एसईटी 2025 परीक्षा की तिथि स्थगित कर दी गई है। पहले यह परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली थी। आयोग द्वारा नई तिथियों की घोषणा अभी बाकी है।
एमपी एसईटी 2026 के लिए जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, वे एमपीएससीसी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से परीक्षा स्थगित होने की सूचना पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी पीएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट)-2025 के लिए विज्ञापन 15 अक्टूबर को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था, जिसके अनुसार राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का आयोजन 11 जनवरी 2026 (रविवार) को किया जाना प्रस्तावित था। अपरिहार्य कारणों से इस परीक्षा का आयोजन स्थगित किया जाता है। नई परीक्षा तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
एमपी एसईटी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें दो प्रश्नपत्र होते हैं, जो शिक्षण योग्यता, अनुसंधान क्षमता और विषय ज्ञान का परीक्षण करते हैं।
एमपी एसईटी क्या है?
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एमपीएसईटी) मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जिसका उद्देश्य मध्य प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का निर्धारण करना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच