Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी ज्योतिष सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला
Press Trust of India | February 8, 2026 | 10:58 AM IST | 1 min read
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, लखनऊ विश्वविद्यालय 18 अक्टूबर, 2001 से ज्योतिष विज्ञान में नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम चला रही है।
लखनऊ: करियर योजना और स्वास्थ्य मार्गदर्शन से लेकर शादी, आर्थिक, राजनीतिक भविष्य और यहां तक कि सपनों और शकुन की व्याख्या तक, लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में ज्योतिष परामर्श केंद्र में जल्द ही ज्योतिष सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने 7 फरवरी को कहा कि इस पहल का उद्देश्य ज्योतिषीय सलाह के लिए एक व्यवस्थित और विनियमित मंच प्रदान करना है, जिसमें तय प्रक्रियाएं, निश्चित परामर्श की अवधि और उचित दस्तावेजीकरण होगा - जो शैक्षणिक संस्थानों के बाहर प्रचलित अनौपचारिक तरीकों से अलग होगा।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, लखनऊ विश्वविद्यालय 18 अक्टूबर, 2001 से ज्योतिष विज्ञान में नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम चला रही है। बीए और एमए कार्यक्रम हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में संचालित किए जाते हैं।
ज्योतिष परामर्श केंद्र ने अगस्त में काम करना शुरू किया था और वर्तमान में केवल विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों को सेवाएं देता है, अब आम जनता से भी सवाल लेगा।
ज्योतिष विज्ञान विभाग के संयोजक श्यामलेश कुमार तिवारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, “दी जाने वाली सेवाओं का ढांचा और उनके शुल्क को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मंजूरी दे दी गयी है। जरूरतों के आधार पर, औपचारिक रूप से परामर्श शुरू करने से पहले केंद्र को आवश्यक रूप से उन्नत बनाया जाएगा।”
विश्वविद्यालय से मिली मंजूरी के मुताबिक ज्योतिष परामर्श केंद्र करियर और आय की संभावनाओं, स्वास्थ्य समस्याओं, शिक्षा, विवाह, संतान, आवास, वित्तीय स्थिति, निवेश और संपत्ति से संबंधित मामलों पर परामर्श प्रदान करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच