Trusted Source Image

AEEE 2026 Result: अमृता एंट्रेस एग्जाम इंजीनियरिंग फेज 1 का रिजल्ट aeee.amrita.edu पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 8, 2026 | 10:28 AM IST | 2 mins read

अमृता एंट्रेस एग्जाम इंजीनियरिंग 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करना होगा।

एईईई 2026 फेज-2 परीक्षा 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एईईई 2026 फेज-2 परीक्षा 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अमृता विश्व विद्यापीठम (AVV) ने अमृता एंट्रेस एग्जाम इंजीनियरिंग 2026 (AEEE 2026) फेज 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aeee.amrita.edu के माध्यम से एईईई 2026 फेज 1 का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

अमृता एंट्रेस एग्जाम इंजीनियरिंग 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करना होगा। एईईई 2026 फेज 1 एग्जाम का आयोजन 29 जनवरी से 1 फरवरी, 2026 तक किया गया था।

एईईई 2026 रैंक धारक और जेईई मेन 2026 में उत्तीर्ण उम्मीदवार दोनों ही सीएसएपी (CSAP) काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। हैं। काउंसलिंग में सभी बीटेक शाखाओं के लिए 75% तक की फीस में छूट भी दी जाती है।

वेबसाइट के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने पहले चरण के लिए स्लॉट बुक किया था, वे 600 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देकर दूसरे चरण में शामिल हो सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले चरण के लिए स्लॉट बुक नहीं किया था, वे बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के दूसरे चरण में उपस्थित होने के पात्र हैं।

Also readCOMEDK UGET 2026 Registration: कॉमेडके यूजीईटी पंजीकरण इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Amrita Results 2026: डाउनलोड चरण जानें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एईईई 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक पोर्टल aeee.amrita.edu पर जाएं।
  • एईईई 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एईईई 2026 स्कोरकार्ड जांचें व डाउनलोड करें।

Amrita Engineering Entrance Exam 2026 Phase 2: स्लॉट बुकिंग और परीक्षा कार्यक्रम

एईईई 2026 फेज 2 के लिए स्लॉट बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी और 20 अप्रैल को बंद हो जाएगी। AEEE 2026 का दूसरा चरण 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन तीन सत्रों में आयोजित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत पहचान पत्रों का उपयोग करके अपने आवेदन पोर्टल में लॉगिन करना होगा और उपलब्धता के आधार पर अपनी पसंद के परीक्षा शहर, तिथि और समय का चयन करने के लिए स्लॉट बुकिंग पर क्लिक करना होगा।

यदि किसी उम्मीदवार के पास जेईई मेन 2026 और एईईई 2026 दोनों में वैध अंक हैं, तो सीट आवंटन और और छात्रवृत्ति के लिए बेहतर अंक को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, 70% सीटें एईईई उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 30% सीटें जेईई मेन 2026 के माध्यम से भरी जाएंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications