LiveTrusted Source Image

CTET Exam 2026 Feb 8 LIVE: सीटेट फरवरी 8 पेपर 2 क्वेश्चन पेपर, आंसर की जानें

Abhay Pratap Singh | February 8, 2026 | 02:32 PM IST | 2 mins read

CTET Exam Date 2026: सीटेट फरवरी 2026 आंसर की परीक्षा समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर जारी किए जाने की उम्मीद है।

सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 परीक्षा 8 फरवरी को दूसरे दिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट (पेपर-2) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समाप्त करा ली गई है, जबकि दूसरी शिफ्ट (पेपर-1) की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इससे पहले, सीबीएसई ने 7 फरवरी को दो शिफ्ट में सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। सीटेट 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने सीटेट परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।

Also readCTET Exam 2026: सीटेट पेपर 2 की परीक्षा 2 सेंटरों पर स्थगित, प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नई डेट की घोषणा जल्द

उम्मीदवारों को सीटीईटी परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। सीटेट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 20 भाषाओं में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीटेट पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए और सीटेट पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए कराई जाती है।

प्रत्येक शिफ्ट की सीटेट परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की प्रतिक्रियाओं और विषय विशेषज्ञों के विश्लेषण के आधार पर विस्तृत एनालिसिस जारी किया जाएगा। सीटेट परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसपर समय सीमा के भीतर शुल्क भुगतान व सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।

सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है। सीटेट रिजल्ट में सफल कैंडिडेट केंद्रीय सरकारी संस्थानों जैसे केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए सीटेट की वेबसाइट पर विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

सीटेट 2026 दो चरणों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जा रही है। एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट और लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां बने रहें।

February 8, 2026 | 02:32 PM IST

CTET 2026 Exam Day 2 shift 2

सीटेट फरवरी 2026 दूसरे यानी अंतिम दिन की सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

February 8, 2026 | 01:40 PM IST

ctet february 2026 exam date: शिफ्ट 2 परीक्षा का समय

सीटेट फरवरी 2026 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, 8 फरवरी को शिफ्ट 2 की परीक्षा पेपर 1 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

February 8, 2026 | 12:53 PM IST

ctet 2026 qualified marks: उत्तीर्ण अंक

सीटीईटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी) को  150 में से 82 अंक (55%) और सामान्य/यूआर श्रेणी के उम्मीदवारों को अर्हता प्राप्त करने के लिए कम से कम 90 अंक (60%) की आवश्यकता होगी।

February 8, 2026 | 12:27 PM IST

सीटेट 8 फरवरी शिफ्ट 2 परीक्षा का समय

सीटेट 8 फरवरी 2026 शिफ्ट 2 (पेपर 1) का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

February 8, 2026 | 12:01 PM IST

CTET 2026 Exam Shift 1 on Feb 8: परीक्षा समाप्त, एनालिसिस जल्द

सीटेट 2026 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। छात्रों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार सीटेट एग्जाम 2026 एनालिसिस जारी किया जाएगा।

February 8, 2026 | 11:51 AM IST

सीटेट 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा कुछ समय में समाप्त हो जाएगी

सीटेट 2026 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएगी। परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।

February 8, 2026 | 11:12 AM IST

सीटीईटी परीक्षा के दूसरे दिन का समय (2026)

दूसरे दिन परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है:

पेपर 2 (कक्षा 6 से 8): सुबह की शिफ्ट

  • रिपोर्टिंग समय: सुबह 7:30 बजे
  • प्रवेश द्वार बंद होने का समय: सुबह 9:30 बजे
  • परीक्षा का समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

पेपर 1  (कक्षा 1 से 5): दोपहर की शिफ्ट

  • रिपोर्टिंग समय: दोपहर 12:30 बजे
  • प्रवेश द्वार दोपहर 2:30 बजे बंद हो जाएगा।
  • परीक्षा का समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

February 8, 2026 | 10:43 AM IST

CTET Exam Day Guidelines: सीटीईटी परीक्षा दिवस निर्देश

  • मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के संचार उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित हैं।
  • उम्मीदवारों को किताबें, नोट्स, लिखित सामग्री या किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
  • सीटेटे एग्जाम गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

February 8, 2026 | 10:00 AM IST

CTET 2026 final day shift 1 starts

सीटीईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार स्कूलों और भर्ती अधिकारियों द्वारा रिक्तियों की घोषणा होने पर शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।

February 8, 2026 | 09:38 AM IST

CTET 2026 Shift 1 Feb 8: शिफ्ट 1 परीक्षा शुरू

सीबीएसई ने सीटेट 2026 शिफ्ट 1 परीक्षा पेपर-2 के लिए सुबह 9:30 बजे से शुरू कर दी है। यह परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।

February 8, 2026 | 09:30 AM IST

ctet exam date: सीटेट एग्जाम डेट

पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा चक्र में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों  में बैठने की अनुमति है।

February 8, 2026 | 09:29 AM IST

CTET Exam 2026 Feb 8 LIVE: सीटीईटी 2026 का अंतिम दिन आज

सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा आज, 8 फरवरी को दो पालियों में कराई जा रही है। इस वर्ष 25,30,436 उम्मीदवारों ने सीटेट के लिए पंजीकरण कराया है।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications