Saurabh Pandey | February 7, 2026 | 10:47 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अप्रैल 2026 में निर्धारित सीबीटी परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी जिनके आरआरबी एनटीपीसी आवेदन स्वीकार किए गए हैं।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती की आवेदन स्थिति 2026 जारी कर दी है। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं कि वह स्वीकृत हुआ है या अस्वीकृत।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट आवेदन पत्र की ऑनलाइन स्थिति देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
आरआरबी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आवेदन स्थिति के संबंध में अभ्यर्थी के द्वारा सबमिट किए गए आवेदनों में दिए किए गए अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एसएमएस और ई-मेल भेजा जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने में हर प्रकार की सावधानी बरती गई है।
उम्मीदवारों के लिए अपने आवेदन की स्थिति की जांच करना अनिवार्य है। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को अप्रैल 2026 में निर्धारित सीबीटी परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी जिनके आरआरबी एनटीपीसी आवेदन स्वीकार किए गए हैं।
कई बार उम्मीदवारों के RRB NTPC 2026 आवेदन फॉर्म में गलतियों या अधूरी जानकारी के कारण अस्वीकार कर दिया जाता है। RRB NTPC 2026 आवेदन अस्वीकृत होने के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं: