LIC AAO Prelims Result 2025: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स रिजल्ट licindia.in पर घोषित, सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
Santosh Kumar | October 30, 2025 | 08:45 AM IST | 1 min read
एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 में उत्तीर्ण उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एएओ) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जनरलिस्ट पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 7,760 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
एलआईसी एएओ 2025 प्रारंभिक परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम चयन में नहीं गिने जाएंगे, लेकिन मुख्य परीक्षा पात्रता निर्धारित करने का प्राथमिक चरण है।
LIC AAO Result 2025: शेष परिणाम आज होगा जारी
एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा के के बाद अंतिम चयन के लिए साक्षात्कार का दौर होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 841 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें 760 सहायक प्रशासनिक अधिकारी और 81 सहायक अभियंता पद शामिल हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 3 से 7 अक्टूबर तक आयोजित एलआईसी एएओ (जनरलिस्ट)-2025 भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शेष परिणाम आज (30 अक्टूबर) को जारी किए जाएंगे।
LIC AAO Prelims Result 2025: एलआईसी एएओ रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
- एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
- करियर सेक्शन में जाकर एलआईसी एएओ भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- एलआईसी एएओ रिजल्ट 2025 लिंक को ओपन करें।
- एलआईसी एएओ 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब ऑब्जेक्टिव टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट का सामना करना होगा। उम्मीदवार नवीनतम और अधिक जानकारी के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल