Kota Student Suicide: कोटा में जेईई अभ्यर्थी की इमारत से गिरकर मौत मामले में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई
Abhay Pratap Singh | November 23, 2025 | 12:37 PM IST | 1 min read
जवाहर नगर पुलिस थाने के निरीक्षक राम लक्ष्मण ने कहा कि प्रथम दृष्टया छात्र के कूदने की आशंका अधिक है और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नई दिल्ली: कोटा में नौवीं मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी की मौत के मामले में पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक छात्र की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल के निवासी ईशान पालीवाल (17) के रूप में हुई है।
ईशान दो साल से कोटा में जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहा था। वह राजीव गांधी नगर में एक बहुमंजिला इमारत में अपनी मां के साथ रह रहा था। ईशान 21 नवंबर की दोपहर को नौवीं मंजिल की बालकनी से गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ईशान की मौत हो गई।
जवाहर नगर पुलिस थाने के निरीक्षक राम लक्ष्मण ने कहा, ‘‘छात्र का इमारत की बालकनी से गलती से गिरना लगभग असंभव है। सबसे अधिक आशंका इस बात की है कि वह कूदा है। हालांकि, इसके पीछे का कारण जांच के बाद ही पता चलेगा, क्योंकि परिवार अभी सदमे में है।’’
Also read Kota JEE Aspirant Dies: कोटा में 17 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी की इमारत की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया छात्र के कूदने की आशंका अधिक है और कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि 22 नवंबर को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार