RRB Group D Admit Card 2025: आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड rrbcdg.gov.in पर आज, डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | November 23, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read

आरआरबी ग्रुप डी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षार्थी अपनी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) विज्ञापन संख्या CEN 08/2024 के तहत आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 23 नवंबर से जारी करेगा। पंजीकृत कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। आरआरबी प्रत्येक परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा, जिसमें पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का विवरण, शिफ्ट का समय जैसे विवरण जांच सकते हैं।

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 27 नवंबर, 2025 से 16 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Also readRRB Group D Mock Test 2025: आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी

इससे पहले, बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है, जिसमें उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर का नाम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। वहीं, अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न से परिचित कराने के लिए 20 नवंबर को आरआरबी ने मॉक टेस्ट लिंक भी एक्टिवेट कर दिया था।

आरआरबी ग्रुप डी 2025 एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (स्मार्टवॉच, फोन आदि) व किसी भी तरह की नकल सामग्री पर रोक है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 32,438 पदों को भरा जाएगा।

RRB Group D Admit Card Download 2025: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक आरआरबी पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आरआरबी ग्रुप डी हाल टिकट 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications